International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2025;4(6):792-794
द्वि-कैरियर एवं एकल कैरियर दंपत्ति में पालन-पोषण संबंधी तनाव तथा मानसिक स्वास्थ्य
Author Name: प्रेरणा कुमारी;
Paper Type: research paper
Article Information
Abstract:
वर्तमान समय मे समाज तथा परिवार में शहरीकरण, शिक्षा के प्रसार बढ़ती आर्थिक आवश्यकताओं तथा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के फलस्वरूप व्यापक संरचनात्मक परिवर्तन हुये हैं।भौतिकवाद के इस युग में द्वि-कैरियर दंपत्तियों की संख्या मे काफी इजाफा हुआ है। जबकि अभी भी बहुत से परिवार ऐसे हैं जिनमें दंपत्ति में केवल एक ही सदस्य आय अर्जित करता है।
द्वि-कैरियर दंपतियों को जहाँ कार्य और परिवार के बीच सामंजस्य, कार्यस्थल का दवाव बच्चों के लिए समय का अभाव एवं अन्य कई मनो- सामाजिक दबावों से गुजरना पड़ता है, वही दूसरी ओर एकल-कैरियर दंपत्तियों को आर्थिक तनाव तथा सीमित संसाधनों में परिवार का संचालन जैसे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उपरोक्त सभी परिस्थितियों का माता-पिता के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है जो अंततः उनके बच्चों के पालन पोषण पर भी उल्लेखनीय प्रभाव डालता है। दोनों प्रकार के परिवारों की अपनी-अपनी विशेषताएँ और सीमाएँ हैं।
अतः यह कहा जा सकता है कि माता-पिता के मानसिक स्वास्थ्य का बच्चों के सर्वांगिण विकास पर प्रत्यक्ष एवं महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
Keywords:
द्वि-कैरियर इंपत्ति, एकल कैरियर दंपत्ति, पालन-पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, कार्य-जीवन संतुलन, बच्चों का विकास
How to Cite this Article:
प्रेरणा कुमारी. द्वि-कैरियर एवं एकल कैरियर दंपत्ति में पालन-पोषण संबंधी तनाव तथा मानसिक स्वास्थ्य. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2025: 4(6):792-794
Download PDF