International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(3):901-908
स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक स्वभाव का तुलनात्मक अध्ययन
Author Name: जितेन्द्र सिंह; डॉ. श्रीकांत भारतीय (प्रोफेसर);
Paper Type: research paper
Article Information
Abstract:
प्रस्तुत शोध अध्ययन का मुख्य उद्देश्य स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक स्वभाव का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। वैज्ञानिक स्वभाव से आशय ऐसी तर्कसंगत एवं विवेकपूर्ण सोच से है, जिसमें जिज्ञासा, वस्तुनिष्ठता, आलोचनात्मक चिंतन तथा नवीन तथ्यों को स्वीकार करने की प्रवृत्ति सम्मिलित होती है। यह आधुनिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है।
इस अध्ययन में विवरणात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। अध्ययन हेतु 100 स्नातक स्तर के विद्यार्थियों का चयन किया गया। आँकड़ों के संकलन के लिए के. एस. मिश्रा द्वारा विकसित ‘वैज्ञानिक स्वभाव सूची (Scientific Temper Inventory)’ का उपयोग किया गया। विद्यार्थियों के वैज्ञानिक स्वभाव की तुलना लिंग (बालक एवं बालिका) तथा शैक्षिक संकाय (कला एवं विज्ञान) के आधार पर की गई। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन तथा टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया।
अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि बालकों का औसत प्राप्तांक (M = 113.08, SD = 8.63) बालिकाओं के औसत प्राप्तांक (M = 108.28, SD = 10.92) से अधिक था तथा प्राप्त p-मूल्य (0.016 < 0.05) के आधार पर यह अंतर सांख्यिकीय रूप से सार्थक पाया गया। दूसरी ओर, विज्ञान संकाय (M = 111.88, SD = 11.60) तथा कला संकाय (M = 109.48, SD = 8.24) के विद्यार्थियों के बीच प्राप्त p-मूल्य (0.236 > 0.05) के अनुसार कोई सांख्यिकीय रूप से सार्थक अंतर नहीं पाया गया।
अतः निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि विद्यार्थियों के वैज्ञानिक स्वभाव में लिंग के आधार पर महत्वपूर्ण अंतर विद्यमान है, जबकि शैक्षिक संकाय के आधार पर कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया। यह अध्ययन उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं वैज्ञानिक चेतना के विकास हेतु उपयोगी दिशा-निर्देश प्रदान करता है।
Keywords:
वैज्ञानिक स्वभाव, स्नातक विद्यार्थी, लिंग भिन्नता, कला एवं विज्ञान संकाय, वैज्ञानिक दृष्टिकोण।
How to Cite this Article:
जितेन्द्र सिंह,डॉ. श्रीकांत भारतीय (प्रोफेसर). स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक स्वभाव का तुलनात्मक अध्ययन. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2026: 5(3):901-908
Download PDF