IJ
IJCRM
International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary
ISSN: 2583-7397
Open Access • Peer Reviewed
Impact Factor: 5.67

International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(4):786-789

बुलंदशहर जिले के आर्थिक विकास में सिरेमिक उद्योगों की भूमिका: एक सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण

Author Name: तृप्ति सिंह;   डॉ. सारिका अग्रवाल;  

1. शोधार्थी, अर्थशास्त्र, मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़, उत्तर प्रदेश, भारत

2. शोध पर्यवेक्षक, मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़, उत्तर प्रदेश, भारत

Abstract

उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जिला भारत के पारंपरिक तथा आधुनिक सिरेमिक उद्योगों का एक प्रमुख केंद्र है। विशेष रूप से खुर्जा को "सिरेमिक सिटी" (Ceramic City) के नाम से जाना जाता है। प्रस्तुत शोध पत्र वर्ष 2010 से 2020 की समयावधि के दौरान बुलंदशहर जिले के आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन, निर्यात वृद्धि, ढांचागत बदलाव और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण में सिरेमिक उद्योग की भूमिका का गहन विश्लेषण करता है। यह अध्ययन 2010-2020 के दशकीय आंकड़ों के आधार पर यह सिद्ध करता है कि इस उद्योग ने असंगठित एवं संगठित दोनों क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों का विस्तार किया है। शोध पत्र उद्योग के समक्ष मौजूद कोयला-से-गैस रूपांतरण की लागत, तकनीकी पिछड़ेपन, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और वित्तीय चुनौतियों का भी यथार्थवादी विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

Keywords

औद्योगिक क्लस्टर, सिरेमिक उद्योग, बुलंदशहर, खुर्जा, औद्योगिक विकास, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, निर्यात, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), एमएसएमई, पीएनजी, तकनीकी उन्नयन, महिला सशक्तीकरण, हरित ऊर्जा, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव।