International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2023;2(1):123-125
सोशल मीडिया का ग्रामीण व शहरी अकादमिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के सामाजिक मूल्यों पर प्रभाव
Author Name: हेमलता चौधरी;
Abstract
इस शोध अध्ययन के अन्तर्गत सोशल मीडिया का ग्रामीण व शहरी अकादमिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के सामाजिक मूल्यों पर प्रभाव को जानने हेतु किया गया है। शोध अध्ययन में जयपुर शहर के अकादमिक महाविद्यालयों में अध्ययनरत 200-200 ग्रामीण व शहरी विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें से 100-100 छात्र एवं छात्राऐं थे। प्रभावशीलता मापन शोधार्थी द्वारा निर्मित ‘सामाजिक मूल्य मापनी’ द्वारा किया गया। शोध उद्देश्यों के लिए हमने माध्य व मानक विचलन का प्रयोग किया व शोध परिकल्पनाओं के लिए टी अनुपात का प्रयोग किया गया तथा 0.01 एवं 0.05 स्तर की सार्थकता पर उनका अनुमानिक विश्लेषण किया गया। शोध अध्ययन के परिणामों में पाया कि सोशल मीडिया के प्रभाव में ग्रामीण व शहरी विद्यार्थियों में सार्थक अंतर है जबकि शहरी छात्र व छात्राओं के मध्य भी सामाजिक मूल्यों में सार्थक अंतर पाया गया।
Keywords
सोशल मीडिया, सामाजिक मूल्य, महाविद्यालय, प्रभावशीलता