International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(4):744-747
सतत विकास में ग्राम पंचायत की भूमिका का अध्ययन: विशेषकर रालामंडल पंचायत के संदर्भ में
Author Name: डॉ. शैलबाला गांधी;
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य रालामंडल ग्राम पंचायत में सतत विकास के क्षेत्र में ग्राम पंचायत की भूमिका का मूल्यांकन करना है। अध्ययन में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्वच्छता, कृषि विकास एवं स्थानीय समितियों की भूमिका का विश्लेषण किया गया। अध्ययन हेतु साक्षात्कार अनुसूची एवं अवलोकन पद्धति का उपयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि ग्राम पंचायत द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों के कारण ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं एवं जनभागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अध्ययन यह सिद्ध करता है कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Keywords
सतत विकास, ग्राम पंचायत, ग्रामीण विकास, जनभागीदारी, स्थानीय स्वशासन, रालामंडल पंचायत।